फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medical college wards are full, 3 malaria patients found

Etah News: मेडिकल कॉलेज के वार्ड फुल, मलेरिया के 3 मरीज मिले

Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Medical college wards are full, 3 malaria patients found
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीजों की लंबी कतारें।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीजों की लंबी कतारें।
एटा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दवा लेनेे के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। करीब 2600 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इस दौरान 3 मरीज मलेरिया पीड़ित मिले जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती अरविंद कुमार (16) निवासी गाजीपुर पहोर ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने जांच कराई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। सोनू (25) निवासी नदगांव ने बताया कि 6 दिन से बुखार आ रहा था। मनवीर (30) निवासी सराय जवाहरपुर ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में सुबह 8 बजे से बुखार व वायरल के मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। व्यवस्था के लिए दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। सोमवार कुल 800 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं दवा काउंटर पर करीब दो घंटे लाइन में इंतजार करने के बाद लोगों को दवा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 5वें तल पर सामान्य वार्ड और बच्चा वार्ड है। महिला सामान्य वार्ड में कुल 40 बेड की क्षमता है। सोमवार को यहां पर 13 महिलाएं भर्ती होने के लिए इंतजार कर रही थीं। पुरुष वार्ड में 5 मरीजों को भर्ती होने का इंतजार था। बच्चा वार्ड में 40 बेड की क्षमता थी जिसमें सभी बेड पर बच्चे भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed