{"_id":"697e5774b803f39153023f7d","slug":"mata-ranis-jewellery-stolen-from-the-ancient-bhairo-baghi-temple-etah-news-c-163-1-eta1003-145733-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्राचीन भैरो बगीची मंदिर से माता रानी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्राचीन भैरो बगीची मंदिर से माता रानी के आभूषण चोरी
Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर में आस्था के केंद्र प्राचीन भैरव बगीची मंदिर का ताला तोड़कर चोर माता रानी के आभूषण सहित नकदी चोरी कर ले गए। मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के समय शुक्रवार की रात को हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
नगर के मंडी जवाहरगंज में भैरव बगीची प्राचीन मंदिर है, इसमें सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के बाद शाम को जल्द ही कार्यक्रम में लगे थकान होने पर सो गए। रात में मंदिर में घुसे चोर माता रानी के मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र, अन्य आभूषण और दानपात्र से नकदी चोरी कर ले गए। तड़के मंदिर की सफाई को जागे भक्तों ने मंदिर के ताले टूटे देख तो दंग रह गए। थोड़ी ही देर में नगर में चोरी की सूचना फैलने पर मंदिर पर भक्तों की भीड़ लग गई। जानकारी पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने फोर्स सहित पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस के दोनों अधिकारियों ने धर्मप्रेमियों को समझाते हुए शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से भी चोरों ने सामान चुराने की कोशिश की।