{"_id":"611d01738ebc3e79bc3b7b18","slug":"mason-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-etah-news-agr5041006124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बरना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर निवासी राजमिस्त्री हरीराम (45) पुत्र रामदुलारे मंगलवार देर शाम हादसे का शिकार हुए। परिजनों ने बताया कि सोमवार को बाइक से काम पर घर से निकले थे। काम करके देर शाम घर लौटते समय गांव बरना के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने सीएचसी जैथरा पर भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हाथ लिखे हरीराम मिस्त्री नाम से पुलिस ने बुधवार सुबह पहचान कर जानकारी दी।
गांव धरौली के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे कार की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय विपिन कुमार निवासी पटोर थाना जैथरा घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला चित्तर निवासी आरब का चार वर्षीय पुत्र शिवाय गांव में बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन निजी चिकित्सक के पास रेफर करा ले गए। अन्य हादसे में 70 वर्षीय कृष्ण गोपाल निवासी नगला खिल्ली थाना निधौली कलां घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।