फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Martyr's funeral in etah

नम आंखों के बीच हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

Wed, 26 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Martyr's funeral in etah
शहीद का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
एटा। सुकमा नक्सली हमले में शहीद जैथरा के किशनपाल सिंह का पार्थिव शरीर सुबह चार बजे जैथरा पहुंचा इसके बाद सुबह 6:30 बजे जैसे ही तिरंगे में लिपटा शहीद केपी सिंह का पार्थिव शरीर नगला दांडी पहुंचा तो परिवारीजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणोें में कोहराम मच गया।

देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों का अपने लाडले को श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा गया। बेटे का पार्थिव शरीर देख पिता रनवीर सिंह खड़े से बैठ गया तो ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। जवान बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान गमजदा पिता के मुंह से एक शब्द नहीं निकल पाया। पत्नी का रो-रो कर इतना बुरा हाल था कि उसकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 8:30 बजे जैसे ही शहीद की अंतिम यात्रा निकली तो जब तक सूरज चांद रहेगा, केपी चाचा तेरा नाम रहेगा नारे लगाकर गांव के युवाओें ने शहीद केपी सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला दांडी में बुधवार गांव के बाहर सड़क के किनारे स्थित रनवीर सिंह के खेत में शहीद किशनपाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे बडे़ भाई चंद्रपाल ने मुखाग्नि देकर किया।

इससे पूर्व 9:20 बजे कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी बघेल, प्रभारी एवं राज्य मंत्री अतुल गर्ग, डीआईजी सीआरपीएफ जसवीर सिंह संधू, अलीगंज विधायक सत्यापाल सिंह राठौर, डीएम अमित किशोर, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वाशिष्ठ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव,


जैथरा नगर पंचायत चेयरमैन पति बिजेंद्र सिंह चौहान, अलीगंज ब्लॉक प्रमुख पति ओमपाल सिंह यादव समेत अनेक लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद केपी सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद मंत्री और अधिकारी शहीद के घर पहुंचे। जहां डीआईजी जसवीर सिंह संधू ने शहीद की पत्नी सरोज को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जबकि केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी बघेल और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजा गया आर्थिक सहायता का चेक सरोज को सौंपते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed