फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marthara outpost in-charge accused of recovery of 35 thousand rupees

मरथरा चौकी प्रभारी पर 35 हजार रुपये वसूली का आरोप

Sun, 30 Oct 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Marthara outpost in-charge accused of recovery of 35 thousand rupees
एटा। बजरंग दल के प्रखंड सहसंयोजक ने कोतवाली देहात के मरथरा चौकी प्रभारी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बेइज्ज्त करने की बात भी कही है। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी बजरंग दल के प्रखंड सहसंयोजक चंद्रकिशोर ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दिवाली की रात को घर आया था। रात तीन बजे मरथरा चौकी प्रभारी साहब सिंह चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और उसे बुलाया। वह घर से निकलकर बाहर आया। पुलिसकर्मी पड़ोस के घर में चले गए।
विज्ञापन

जब वह पड़ोसी के घर पहुंचा तो उन्होंने एक वीडियो बनाई। आरोप लगाया कि वह पुलिस को रुपये देने की बात कहकर बदनाम करता है। चंद्रकिशोर का आरोप है कि उसकी पिटाई कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गाड़ी में डालकर चौकी ले आए। जहां उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। उसे वहां बंद रखा और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उसके भाई द्वारा 35 हजार रुपये दिए गए, तब जाकर छोड़ा गया। उसने पुलिस पर शारीरिक व मानसिक पीड़ा पहुंचाने का आरोप लगाया है। एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed