फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman was tortured and thrown out of the house, report filed

Etah News: प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman was tortured and thrown out of the house, report filed
एटा। विवाह तय होने के बाद ससुरालीजन की ओर से अतिरिक्त दहेज मांगने पर लड़की की मां ने खुदखुशी कर ली। आरोप है कि विवाह के बाद दामाद व अन्य लोग बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और 18 जून कोे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी ललित कुमार द्विवेदी ने कोतवाली नगर में दामाद उत्कर्ष बाजपेयी, समधी सुशील बाजपेयी, समधन रेखा बाजपेयी और उत्कर्ष के भाई स्वप्निल निवासीगण काकादेव कानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 13 जुलाई 2024 को बेटी अनुष्का की सगाई की थी।
विज्ञापन

इसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार पर कोई अन्य सामान नहीं भेजा। इन लोगों ने पत्नी अनीता को ताना मारते हुए कहा कि त्योहार पर सामान नहीं भेजा ऐसे कैसे काम चलेगा। यह सुनकर दबाव के कारण 30 अगस्त 2024 को अनीता ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 नवंबर को कानपुर ले जाकर उत्कर्ष के साथ बेटी अनुष्का का विवाह कर दिया। कुछ समय बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। लगभग 2 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बेटी को नौकरी के लिए विवश किया। जब वह एक अस्पताल में काम करने लगी तो उत्कर्ष और परेशान करने लगा। दोनों लोग गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed