फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman found hanging family members accused of murder

UP: वो मुझे मार डालेंगे...विवाहिता ने मायके वालों को कई बार किया फोन, ऐसे हाल में मिली लाश; ससुराल वाले फरार

Sat, 11 Jan 2025 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Jan 2025 08:41 PM IST
सार

विवाहिता पिछले कई दिनों से अपने घर पर फोन पर ससुराल वालों की ओर से किए जा रहे षड़यंत्र की जानकारी दे रही थी। जब मायके वाले घर पहुंचे तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली। हत्या का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Married woman found hanging family members accused of murder
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना जलेसर के गांव मुसियार में एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे 
गांव उस्मानपुर थाना खंदौली जिला आगरा निवासी कुलदीप ने बताया कि बहन कृष्णा देवी (27) का 12 मई 2019 को गांव मुसियार निवासी मनोज कुमार उर्फ चंद्रेश के साथ विवाह किया था। विवाह में दहेज देते हुए 8 लाख रुपये नकद और एक बाइक भी दी थी। कुछ समय बाद ही बहनोई मनोज कुमार उर्फ चंद्रेश, ससुर विजय सिंह और सास किताबश्री दहेज में चार पहिया गाड़ी मांगने लगे।
विज्ञापन


हत्या का रच रहे थे षड़यंत्र
बहन ने फोन के माध्यम से कई बार बताया कि ननद रिंकी और दूसरे नंबर का ननदोई भी मुझे मारने का षड़यंत्र रच रहे हैं। कुलदीप का आरोप है कि इन लोगों ने षड़यंत्र रचकर 10 जनवरी को मेरी बहन कृष्णा देवी की हत्या कर दी। इसी गांव में रहने वाले फुफेरे भाई योगेश कुमार ने हमें फोन करके सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार हो गए ससुरालीजन
हम लोग वहां पहुंचे तो बहन का शव घर में पड़ा हुआ था और कोई भी ससुरालीजन वहां मौजूद नहीं था। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed