फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Markets remained open during weekly closure, workers worried

Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुले रहे बाजार, श्रमिक परेशान

Tue, 11 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Markets remained open during weekly closure, workers worried
मंगलवार को शहर में साप्तहिक बंदी के दौरान बस स्टैण्ड के समीप मोबाइल मार्केट पूर्णत: खुले रहे - फोटो : मंगलवार को शहर में साप्तहिक बंदी के दौरान बस स्टैण्ड के समीप मोबाइल मार्केट पूर्णत: खुले रहे
एटा। शहर में मंगलवार का दिन साप्ताहिक बाजारबंदी के लिए निर्धारित है, लेकिन मंगलवार को बाजार पूरी तरह खुले नजर आए। दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक साप्ताहिक अवकाश न मिलने से परेशान रहते हैं। जबकि जिम्मेदार अधिकारी आदेश का पालन कराने के लिए नहीं निकलते हैं।
विज्ञापन

जनपद के सभी कस्बों के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन डीम प्रेम रंजन सिंह ने निर्धारित किए हैं। मंगलवार को शहर में बंदी का दिन तय है, लेकिन यहां महीनों से साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हुआ। बाजार अन्य दिनों की तरह ही खोला जा रहा है। अवकाश न मिलने से श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जो व्यापारी बंदी का पालन करना भी चाहते हैं, वो भी प्रतिस्पर्धा के चलते अपनी दुकानों को बंद नहीं कर पाते हैं। मंगलवार गांधी मार्केट, बाबूगंज, हाथी गेट, घंटाघर, दास मार्केट, जीटी रोड स्थित मोबाइल मार्केट, रेलवे रोड स्थित मार्केट, मिर्च मंडी आदि शहर के प्रमुख बाजार पूरे दिन सामान्य रूप से खुले दिखे।
विज्ञापन



साप्ताहिक बंदी से श्रमिकों को एक दिन अपने घरेलू कार्यों के लिए मिलेगा। वह अपने कार्यों को निपटा सकेंगे। बाजार बंदी का पालन सख्ती से कराया जाए। श्रमिक मजबूरी में बंदी में कार्य करता है। -सचिन यादव, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन



साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाए। पूर्व में बाजार बंद रहता था लेकिन अब कई महीनों से लगातार काम करना पड़ रहा है। घरेलू काम भी नहीं कर पाते और शरीर को आराम भी नहीं मिलता। -साहिल, श्रमिक



शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। अगर बाजार में दुकानें खुली मिलती हैं तो ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -राज बाबू, श्रम परिवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed