फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   manrega scam- investigation will be done today

मनरेगा में घोटाला, आज जांच के लिए मारहरा जाएगी टीम

Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
manrega scam- investigation will be done today
एटा। मनरेगा में बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। लोकायुक्त से की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, कमेटी आज मारहरा ब्लॉक पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी। कमेटी को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है। वहीं जांच अधिकारी एडीएम ने समस्त विभागों को इस दिन मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मारहरा विकास खंड के गांव गिरौरा निवासी सलीम अहमद खां ने खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा में किए गए लाखों रुपये के घोटाले की शिकायत जिलाधिकारी से की, पर जिला प्रशासन द्वारा मामले को टाल दिया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर 2020 को मामले की शिकायत लोकायुक्त में की। इसमें आरोप लगाया कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला द्वारा मनरेगा में कराए गए कार्यों में लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। एक-एक काम को दो-दो बार कागजों में कराकर रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन

लोकायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि विकास खंड मारहरा क्षेत्र के गांव पंचायत रसूलपुर, गढ़ौली, दतेई व घिरामई में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला द्वारा घोर भ्रष्टाचार किया गया। ग्राम पंचायत रसूलपुर गढ़ौली पर दस मई से 4 अगस्त तक कुल 27 लाख 21 हजार रुपये अकुशल मजदूरों पर खर्च किए गए। ग्राम रसूलपुर गढ़ौली में 162 मजदूरों ने प्रतिदिन कार्य किया जो संभव नहीं है। गांव दतेई में 37 लाख 19 हजार रुपये खर्च किए गए। नाला खोदाई में एक लाख दो हजार 648 रुपये निकाले गए। इसी कार्य को सात माह बाद दोबारा कराया गया और 90 हजार 651 रुपये निकाले गए। वहीं 12 अगस्त को एक लाख 63 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसी तरह दोबारा इसी काम के एक लाख 21 हजार रुपये निकाले गए हैं। वहीं 13 जून 20 को एक लाख 91 हजार नौ सौ पचपन रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed