फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mandi Samiti PHC got first place in Kayakalp

Etah News: मंडी समिति पीएचसी को मिला कायाकल्प में प्रथम स्थान

Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti PHC got first place in Kayakalp
कायाकल्प अवार्ड लेते मडी पीएचसी प्रभारी डॉ. ऋषभ सक्सेना। - फोटो : कायाकल्प अवार्ड लेते मडी पीएचसी प्रभारी डॉ. ऋषभ सक्सेना।
एटा। मंडी समिति अर्बन पीएचसी को कायाकल्प में प्रथम स्थान मिला है। टीम ने पीएचसी पर आकर मूल्यांकन किया था। इसके बाद अवार्ड दिया गया। योजना के तहत पीएचसी को दो लाख रुपये अलग से मिले हैं।
विज्ञापन

सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा कायाकल्प अवार्ड योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत अस्पताल से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ बुनियादी ढांचे का विकास, शुद्ध पेयजल, जैविक कचरे के निस्तारण सहित 120 मानकों के अनुरूप इसका मूल्यांकन किया जाता है। स्वास्थ्य इकाइयों का मूल्यांकन करने के लिए लखनऊ से टीम आती है जो अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देती है।
विज्ञापन

टीम ओपीडी से लेकर भवन में साफ-सफाई, स्वास्थ्यकर्मियों का मरीजों के प्रति व्यवहार, टीकाकरण की स्थिति आदि को देखती है। अभिलेखों की पड़ताल करने के साथ उनका रखरखाव भी देखती है। एक वर्ष में 20 हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी मिली। इसके अलावा प्रसव आदि कराए गए। इस पर शासन ने कायाकल्प में प्रथम स्थान मंडी समिति को दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. ऋषभ सक्सेना ने बताया कि नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में पीएचसी ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed