{"_id":"dd0e3186a354b7a2608dab80a7a88b52","slug":"man-s-body-was-found-hanging-on-a-tree-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला काजी निवासी विनोद कुमार (25) का शव रविवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला। युवक ने पिता से रुपये मांगे थे, नहीं देने पर गुस्सा होकर शनिवार शाम घर से चला गया था और आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव अगौनापुर निवासी दाताराम के पुत्र विनोद कुमार को मोहल्ला काजी निवासी आसाराम ने गोद ले लिया था। विनोद ने पिता आसाराम से शनिवार शाम कुछ रुपयों की मांग की थी, जिसे देने से पिता ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर विनोद घर से चला गया। रविवार सुबह जब लोग शौच को जा रहे थे, तभी उनकी नजर राई रोड स्थित एक भट्ठा के निकट लगे आम के पेड़ पर गई, जिस पर विनोद का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।