{"_id":"6ada4979ac06be48e506cae6","slug":"man-killed-after-being-struck-by-a-vehicle-identity-unknown-etah-news-c-163-1-eta1014-158849-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं
Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। गांव सिरसा टिप्पू के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे सिरसा टिप्पू के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की वेशभूषा से उसके मजदूर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान से संबंधित कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।