फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Man dies after being hit by vehicle

Etah News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 28 Aug 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by vehicle
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में चुरथरा चौराहे के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।अन्य सड़क हादसे में दो भाई घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव चुरथरा चौराहे के समीप बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे 50 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था। वह सिकरारी गांव के पास पहुंचा, एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि पहचान न हो पाने के कारण शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पिलुआ थाना क्षेत्र के बीननगर निवासी मनोज और उसका भाई प्रमोद कुमार गांव से किसी काम के लिए मंगलवार की देर शाम पिलुआ आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ही भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, यहां इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed