फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   man died

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 05 Aug 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
man died
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कूल्हापुर में पत्नी के साथ रक्षाबंधन वाले दिन ससुराल गए युवक की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उधर, युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की 2018 में शादी हुई थी और उसे एक वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रूपधनी निवासी आशीष उर्फ रोहित (27) पुत्र राधेश्याम सोमवार को पत्नी सोनी को लेकर अपने ससुर बांकेलाल के घर कूल्हापुर गया था। कूल्हापुर के बाहर बाग में आशीष का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मृतक के बहनोई राकेश कुमार निवासी हरदोई का आरोप है कि ससुरालीजनों ने ही उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आशीष के फोन से ही कॉल आया था, तब बताया गया कि आशीष की मौत हो गई है। खबर मिलने के बाद कूल्हापुर पहुंचे तो बाग में जमीन पर शव रखा हुआ था। खुद ही पुलिस को सूचना दी। ससुराल वालों ने पुलिस को पूछताछ में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है, जो अविश्वसनीय है। मृतक के बहनोई का कहना है कि नवंबर 2018 में सोनी और आशीष की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष का बेटा भी है। आशीष किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। उधर, युवक के पिता ने सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा लिखाने की बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया है कि युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी गई थी। इसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed