फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maleriya, dengoo, chikanaguniya ka kahar kaayam

मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया का कहर कायम

Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
maleriya, dengoo, chikanaguniya ka kahar kaayam
जानलेवा बना बुखार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में जानलेवा बने बुखार का कहर कायम है। एक महीने में इससे 14 लोगों की जान जा चुकी है। गांव-गांव मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज हैं। अस्पतालों में बीमारों की भीड़ लगी है। रोजाना रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पर, स्वास्थ्य महकमा संक्रामक रोगों के नियंत्रण में अब तक नाकाम ही रहा है।
विज्ञापन

गंगा की तराई का इलाका होने के कारण कासगंज संक्रामक बीमारियों के लिए बेहद संवेदनशील है। इन दिनों गांव-गांव मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर की बीमारी फैली भी है। बुखार तो जानलेवा बन चुका है। महीनेभर के भीतर ही इसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को आवास विकास कालोनी की बुखार पीड़ित रेखा को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। तराई क्षेत्र में जलभराव से मलेरिया, बुखार व अन्य बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। जिले में डेंगू, फाल्सीफेरम एवं चिकिनगुनिया के कई केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण अंचल के बीमारों को हैं। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों का टोटा होने से लोग इलाज को भटक रहे हैं।  पटियाली इलाके के लोगों को इलाज के लिए कायमगंज, फर्रुखाबाद जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गांवों में फागिंग, प्रभावित इलाकों में होगा कैंप
कासगंज(ब्यूरो)। जिलाधिकारी के. विजियेंद्र पांडियन ने बताया है कि वायरल बुखार का प्रकोप है। डेंगू और चिकिनगुनिया के मामले सामने नहीं आए हैं। अप्रशिक्षित चिकित्सक लोगों को डेंगू बताकर भयभीत कर देते हैं। कभी मोहल्ले और गांवों में फागिंग कराने, सीएमओ को प्रभावित क्षेत्रों में कैंप आयोजित करके बीमारों के इलाज का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed