फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Malavan Police stopped Shrimad Bhagwat Katha and farmers demonstrated

Etah News: मलावन पुलिस ने रोकी श्रीमद्भागवत कथा तो किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Malavan Police stopped Shrimad Bhagwat Katha and farmers demonstrated
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मलावन क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें किसान, नौजवान व महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक संतोष कश्यप निवासी मलावन ने प्राचीन काली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। जिसे कुछ लोगों के कहने पर मलावन पुलिस ने कथा को रुकवा दिया। ग्रामीण एसएसपी से मिले, इसके बाद पुन: संचालित कराई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का संचालन बंद कराए जाने से लोगों के रोष पनप गया। काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय धरना स्थल पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में एसएसपी राजेश कुमार सिंह से मिले और घटनाक्रम से अवगत कराया गया। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने फोन पर वार्ता की और आयोजन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अखिल संघर्षी, रघुवीर सिंह, जदुवीर सिंह, ठा. अखंड प्रताप सिंह, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, संतोष कश्यप, लाखन सिंह कश्यप, राजू, सावित्री देवी कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed