फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Make your mind Ayodhya and Ram will automatically come into your life.

अपने मन को अयोध्या बनाओ तो जीवन में स्वत: राम आ जाएंगे

Sun, 12 Oct 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Make your mind Ayodhya and Ram will automatically come into your life.
मेहता पार्क में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजन समिति
एटा। मेहता पार्क में अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को 8वें दिन शिवम शुक्ला महाराज ने कहा कि अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है जहां पर युद्ध न हो। इस मन को अयोध्या बनाओगे तो राम आपके जीवन में आ जाएंगे।
कथा व्यास ने कहा कि शरीर में दो चीज हैं एक मन है और दूसरा हृदय। मन चंचल है और यह भौतिक भोग की तरफ भागता है। जब भी आप कोई गलत कार्य करने के लिए चलते हो तो हृदय आपको रोकता है।
विज्ञापन

अन्न क्षेत्र में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा भंडारे की सेवा की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य संयोजक अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शास्त्री महाराज ने कहा कि एटा भी अयोध्या मय हो गया है। लोगों में भक्ति की भावना जागृत हो रही है। उन्होंने एटा के लोगों से शेष तीन दिन की कथा में भारी से भारी संख्या में पधारने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सभासद चंद्रप्रभा शर्मा, निशा चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. किरन सिंह, नीरा वार्ष्णेय, मीनू सिकरवार, किशोरी शर्मा, मिथलेश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सरोज मिश्रा, शालिनी चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed