{"_id":"589768e54f1c1b9073e80754","slug":"major-routes-out-of-the-voter-awareness-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख मार्गों से निकली मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख मार्गों से निकली मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों से निकली मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंटिस बालिका इंटर कालेज में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है। हमें वोट की कीमत समझनी होगी। डीएम ने कहा कि वोटर को घर घर मतदाता पर्चियां सौंपी जा रही हैं। लोगों को 11 फरवरी को मतदान अवश्य करना है। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं एवं डायट प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता भरे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस जीटी रोड, जेएलएन पीजी कालेज, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, निधौली कलां रोड होती हुई सेंट पाल्स स्कूल पहुंची। जहां रंगारंग जागरूकता कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डॉ राजीव दास, प्रधानाचार्य सिल्विया दास, अमित कुलश्रेष्ठ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। एडीएम महेश चंद्र शर्मा, एसडीएम रवीप्रकाश श्रीवास्तव, टीओ गजेंद्र सिंह, डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए आरके वर्मा, संजय शर्मा, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ शैलेंद्र कुशवाहा आदि प्रमुख हैं।