{"_id":"16a0ce0205803b4fa16ac5b471b0f920","slug":"majistrate-taken-action-against-irregularities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं पर डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं पर डीएम ने की कार्रवाई
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। विकास कार्यों एवं निर्माण कार्य में लापरवाही करने पर डीएम निधि केसरवानी ने दो निर्माण संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। वहीं वहीं सात संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
निर्माण कार्यों में मिल रही शिकायतों पर गंभीर डीएम ने गत माह 19 जनवरी को समिति बनाकर विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम में पीडब्ल्यूडी, आरईएस, नगर पालिका और विनिमय क्षेत्र के अभियंता शामिल थे। जांच रिपोर्ट में ठेकेदारों की धांधली की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने राजेश्वरी देवी ठेकेदार और राममूर्ति देवी कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट किया है। वहीं अजय एंड कंपनी, मां शारदा कंस्ट्रक्शन, भारत एंड कंपनी, तुलसीराम, जय गुरुदेव आदि को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।