फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maize arrivals increase at the mandi; haphazardly parked tractor-trolleys cause a traffic jam.

Etah News: मंडी में बढ़ी मक्का की आवक, ट्रैक्टर ट्रॉलियों के बेतरतीब खड़े होने से लगा जाम

Thu, 18 Jun 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maize arrivals increase at the mandi; haphazardly parked tractor-trolleys cause a traffic jam.
अलीगंज रोड पर बृहस्पतिवार सुबह से लगा घंटो जाम। संवाद
एटा। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक तेजी से बढ़ रही है। मंडी परिसर के बाहर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। मंडी गेट के दोनों ओर अलीगंज रोड और जीटी रोड पर करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इस भीषण जाम के कारण आम जनता, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चार घंटे थमी रही रफ्तार, बाईपास का लेना पड़ा सहारा
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी के आसपास का पूरा इलाका चक्काजाम की चपेट में रहा। मंडी में मक्का लेकर पहुंच रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य मालवाहकों की कतारें मुख्य सड़क तक आ गईं, जिससे अलीगंज और जीटी रोड पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि दोपहिया वाहन चालकों को मजबूरन वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़े। कई बाइक सवार शीतलपुर बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य की ओर निकले। वहीं, सड़क किनारे खड़े वाहनों और अव्यवस्थित ट्रैफिक के बीच से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोपहिया वाहन चालकों को भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। कई बाइक सवार शीतलपुर बाईपास के रास्ते होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। किसान अर्जुन कुमार ने बताया कि मंडी में तुलाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे स्थित तुलाई केंद्रों और मंडी में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। यही स्थिति जाम का प्रमुख कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed