फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mainpuri district recovered the abducted teacher Mlavn

मलावन से अगवा शिक्षक मैनपुरी जिले से बरामद

Tue, 01 Mar 2016 11:19 PM IST
एटा अमर उजाला ब्यूरो
एटा अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri district recovered the abducted teacher Mlavn
 मलावन निवासी शिक्षक रामगोपाल शाक्य का विगत 27 फरवरी को सकीट थाना क्षेत्र के कुंजपुर गांव के पास से ड्यूटी से लौटते वक्त बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने शिक्षक के परिवारीजनों से पच्चीस लाख रुपये फिरौती मांगी थी।  परिवार 15 लाख रुपये फिरौती देने के लिए तैयार था, लेकिन फिरौती पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मैनपुरी जिले के बिछवा थाना अंतर्गत लहरा गांव के एक मकान से मंगलवार सुबह शिक्षक को बरामद कर लिया। यहां से पांच अपहर्ताओं को भी दबोच लिया। जबकि दो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मलावन निवासी शिक्षक राम गोपाल शाक्य का अपहरण बदमाशों ने 27 फरवरी को कुंजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से ड्यूटी कर लौटते वक्त किया था। पुलिस का दावा है कि बदमाश परिवार पर लगातार 25 लाख रुपये फिरौती देने का दबाव बना रहे थे। लेकिन सर्विलांस पर लगे नंबर से पुलिस बदमाशों को ट्रेस करने में सफल हो गई। पुलिस का दावा है कि शिक्षक के परिवारीजन शिक्षक को मुक्त करने के एवज में 15 लाख रुपये देने को तैयार हो गए थे, लेकिन इसी बीच पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर मैनपुरी जनपद के बिछवा थाना अंतर्गत लहरा गांव निवासी रामवीर के घर पहुंच गई। यहां से शिक्षक रामगोपाल यादव एक कमरे में जंजीरों से बंधे हुए थे। पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त कराया। यहां से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश शिक्षक की बाइक समेत भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपहर्ताओं में रामवीर, हिस्ट्रीशीटर नरेश निवासी गढ़िया कोची सकीट एटा, मोनू उर्फ यादवेंद्र निवासी एमा हसन नगर बरनाहल मैनपुरी, सुभाष और शैलेंद्र निवासी कुंजपुर शामिल हैं। पुलिस ने अपहर्ताओं के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक की सकुशल बरामदगी पर फूलमालाएं पहनाई
शिक्षक रामगोपाल शाक्य की सकुशल बरामदगी पर मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा, शिक्षक संघ और बसपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत किया। भाजपा नेता डेविड विपिन वर्मा, बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू और शिक्षक नेता और शिक्षक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपहरण के मास्टर माइंड प्रधान को छोड़ा
मलावन निवासी शिक्षक रामगोपाल शाक्य के अपहरण साजिश सकीट ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधान ने राशन डीलर और ग्रामीण को फंसाने के लिए रची थी। पुलिस सूत्रों की माने तो यदि सीओ सकीट मामले को गंभीरता से नहीं लेते तो राशन डीलर अपहरण के मामले में जेल जाता।  सीओ सकीट ने प्रधान और उसके दो साथियों को दबोच कर सख्ती से पूछताछ की तो प्रधान ने अपहरण की पूरी कहानी उलग दी। जबकि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर अपहरण के साजिशकर्ता प्रधान को न केवल छोड़ दिया बल्कि इस घटनाक्रम से दूर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed