फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahaapanchaayat ne kiya skool ka bahishkaar

महापंचायत ने किया स्कूल का बहिष्कार

Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
mahaapanchaayat ne kiya skool ka bahishkaar
भिलाईपुर गांव स्थित स्कूल में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा हाईस्कूल छात्रा का एक साल तक शारीरिक शोषण का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार को कासगंज और एटा जिले के लोधे राजपूत समाज ने भिलाईपुर गांव स्थित स्कूल में महापंचायत बुलाई। पंचायत मेें पुलिस पर आरोपी पर सैक्स रैकेट से जुड़ी धारा हटाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रबंधक पर गैंगेस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों के घेराव का फैसला हुआ है। इसके अलावा स्कूल का बहिष्कार, छात्राओें को स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं जाने, बिरादरी के किसी शिक्षक द्वारा उक्त स्कूल में पढ़ाने पर समाज से बहिष्कार करने की शपथ ली गई। 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र यादव द्वारा हाईस्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर उसका एक साल तक यौन शोषण करने के मामले को कासगंज ओर एटा जिले के लोधी समाज ने गंभीरता से लिया है। रविवार को दोनो जिलों के लोधी समाज के लोगों की भिलाईपुर गांव में महापंचायत हुई। पंचायत में दोनो जिलों के करीब एक हजार लोग शिकरत करने पहुंचे। पंचायत में थाना पुलिस पर उच्च अधिकारियों के इशारे पर सत्ता के दबाव में सेक्स रैकेट चलाने की धाराओं को हटाने की कोशिश का आरोप लगाया गया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अब गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर नही सहेंगे। वक्ताओं ने पंचायत में आरोपी प्रबंधक जितेंद्र यादव पर रासुका और गैंगेस्टर की धाराएं नहीं लगाने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के घेराव का एलान किया है। पंचायत में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोधी बिरादरी का छात्र या छात्रा को प्रवेश नहीं दिलाने, किसी शिक्षक द्वारा उक्त स्कूल में पढ़ाने पर बिरादरी से बहिष्कार करने और छात्राओं को मोबाइल लेकर स्कूल नहीं जाने देने की शपथ ली है। पंचायत की अध्यक्षता रामस्वरुप आचार्य और संचालन पद्म सिंह राजपूत ने किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम सेवक राजपूत पहलवान, भाजपा सांसद साक्षी महराज के भाई विजय स्वरूप, मनवीर वर्मा, नेम सिंह वर्मा, भारत सिंह वर्मा, महेश वर्मा, अनार सिंह पहलवान, भूपेंद्र पहलवान, सर्वेश वर्मा, भानुप्रताप, रंजीत राजपूत, सुरेंद्र लोधी, बीएस राजपूत, आकाश राजपूत मौजूद रहे। 
विज्ञापन


महापंचायत में रविवार को एसएसपी अजय शंकर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पंचायत में दावा किया गया कि जब बलात्कार छात्रा के परिवारीजन एसएससी अजय शंकर राय से मिलने गए तो शिकायत सुनकर उन्होंने कहा कि ऐसे तो बलात्कार होते रहते है। परिवारीजनों का कहना है कि एसएसपी का यह बात एक मीडिया कर्मी के कैमरे में रिकार्ड हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में आनघाट पुलिस चौकी और स्कूल प्रबंधक से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि प्रबंधक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के परिवारीजनों को पुलिस से पकवाने के बाद उन्हें छुड़ा कर छात्राओं से नजदीकियां बढ़ा कर उनका यौन शोषण करता था। इस काम में ओनघाट पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही प्रबंधक का पूरा साथ देते थे। परिवार ने 20 से 25 छात्राओं और प्रबंधक के बीच फोन पर बातचीत के ऑडियो क्लिप होने का दावा किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed