{"_id":"f2a762f2cdc8896b7005ea18bf7e3e40","slug":"madhya-pradesh-to-smuggle-weapons-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करने वाले दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करने वाले दबोचे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 16 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सायं जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आगरा रोड फीरोजाबाद तिराहा पर जलेसर क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल एवं 500 ग्राम नशील पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि हथियारों को आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एसएसपी एसके वर्मा ने प्रेस को बताया कि शुक्रवार सायं थानाध्यक्ष जलेसर, क्राइम ब्रांच ने आगरा रोड फीरोजाबाद तिराहे पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को पकड़ा। इनकी तलाशी लेने पर पांच देशी पिस्टल 32 बोर तथा 650 ग्राम नशीला पाउडर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और थाने ले जाकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतेंद्र यादव निवासी विशनीपुर थाना जलेसर, प्रवीन यादव निवासी कादरपुर मिरहची तथा बदा मिलाल निवासी सीनगुन थाना गोगांव जिला खरगौन मध्यप्रदेश बताया। एसएसपी ने बताया कि तीनों ही मध्यप्रदेश से हथियार खरीदकर लाते थे और यूपी में सप्लाई करते थे। कम दाम में हथियार खरीदकर आरोपी यूपी में महंगे दामों में हथियार बेचते थे। एसएसपी ने बताया कि हथियारों की तस्करी का खेल सालों से चल रहा है। आरोपी कई जिलों में हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक बार फिर तस्करी ने मचाया हड़कंप
एटा। बता दें कि कुछ माह पहले दिल्ली में भी हथियार तस्करी के साथ तीन आरोपी पकड़े गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एटा में छापामर कई खुलासा किए थे। जिले में हो रही हथियार तस्करी के कई राज खुले थे।