{"_id":"615705a18ebc3e0a0c3bb0ba","slug":"machine-damaged-again-in-four-days-cbc-investigation-stalled-etah-news-agr5097846174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में फिर खराब हुई मशीन, सीबीसी जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में फिर खराब हुई मशीन, सीबीसी जांच ठप
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की लैब के बाहर जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों की भीड़ । संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में कई दिनों से खराब मशीन हाल ही में सही हुई है, लेकिन चार दिन चलकर फिर खराब हो गई। इससे सीबीसी जांच ठप हो गई है। सबसे अधिक समस्या प्लेटलेट्स काउंट की जांच की आ रही है। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड हो गया है, लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। इस समय सर्वाधिक बुखार के पीड़ित मरीज मलेरिया, डेंगू, टायफाइड की जांच कराने पहुंच रहे हैं।
डेंगू पीड़ितों के लिए प्लेटलेट्स की भी जांच कराई जाती है। लेकिन शुक्रवार को टायफाइड और प्लेटलेट्स की जांच की व्यवस्था ही नहीं थी। हाल ही में सीबीसी की जांच वाली मशीन को दुरुस्त कराया गया था। जहां चार दिन चलने के बाद बृहस्पतिवार को मशीन फिर खराब हो गई। इससे शुक्रवार को जांच कराने पैथोलॉजी में पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी को मशीन की खराबी की सूचना दे दी गई है। इंजीनियर आकर इसे सही करेंगे।
एक से दूसरी पैथोलॉजी भटके मरीज
मेडिकल कॉलेज में एक पैथोलॉजी जिला अस्पताल व दूसरी जिला महिला अस्पताल में बनी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी में प्लेटलेट्स की जांच नहीं हो रही थी तो मरीजों को जांच के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा गया, लेकिन वहां भी अधिकांश मरीजों की जांच नहीं हो पाई।