{"_id":"5749d0df4f1c1b2f2d6935de","slug":"machhua-rajabaha-phir-taiyaar-do-din-mein-chhoda-jaega-paanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचुआ रजबहा फिर तैयार, दो दिन में छोड़ा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचुआ रजबहा फिर तैयार, दो दिन में छोड़ा जाएगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 28 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
मचुआ रजबहा फिर तैयार, दो दिन में छोड़ा जाएगा पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के गुरुवार को मचुआ रजबहे के उद्घाटन के बाद 12 घंटे बाद रजबहा टूटने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में मरमत का काम शुरू कराया, जो शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को अलीगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता और नरौरा खंड के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अफसरों ने दो दिन में मचुआ रजबहे में फिर पानी छोड़ने की बात कही है।
बारह करोड़ की लगात से पुनर्निर्मित रजबहा का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया लेकिन रजबहा पानी का दबाव नहीं झेल पाने के कारण 12 घंटे में टूट गया। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। गुरुवार सुबह विभाग के अधिकारी रजबहे की मरम्मत कराने पहुंच गए। शनिवार को अलीगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता शाहिद खान और नरौरा खंड के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इम्तियाज मौका मुआयना करने पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिस स्थान पर रजबहा कटा था उस स्थान की मरम्मत करा दी गई है। आसपास दिखाई दे रही दरारें भी सही करा दी गई हैं। एक्सईएन ने कहा कि नई साइट बनने के कारण अब रजबहा टूटने की कोई गुंजाइश नहीं है और अगले दो दिन में रजबहे में दोबारा पानी छोड़ा जाएगा। मामला सीधे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से जुड़ा होने के कारण जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन इस प्रकरण में शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है।