फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maan bete kee maut se bhainsaaraasee mein maatam

मां बेटे की मौत से भैंसारासी में मातम

Tue, 13 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
maan bete kee maut se bhainsaaraasee mein maatam
रोडवेज बस करंट हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा में रोडवेज बस के करंट की चपेट में आने से हुए हादसे में जान गंवाने वालों में पटियाली क्षेत्र के गांव भैंसारासी निवासी ममता उर्फ मुन्नी देवी और उसका 13 वर्षीय बेटा गौरव भी था। मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुई महिला मुन्नी देवी(40)पत्नी उर्वेश अपने बेटे गौरव (13) के साथ गांव नहर इटावा जा रही थी। सुबह के समय अपने गांव से मुन्नी देवी पटियाली पहुंची। पटियाली से सिढ़पुरा जाकर उन्होंने एटा जाने के लिए बस पकड़ी। एटा से उन्हें इटावा के लिए बस से जाना था। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय गांव में एटा के करंट हादसे में मुन्नी देवी और गौरव की मौत हो जाने की सूचना लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। गमगीन गांव वाले और बिलखते परिवारीजन एटा भागे। बता दें कि मुन्नीदेवी के चार बेटों में  गौरव तीसरे नंबर का था। बताया जाता है कि इनके साथ जा रही मौसी ऊषा देवी पत्नी नेत्रपाल निवासी भैंसरासी बस से कूद गई, इसलिए उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


इनसेट
एक साल पहले हुई थी छोटे बेटे की मौत
पटियाली(ब्यूरो)। भैंसारासी गांव में मुन्नी देवी का परिवार पहले से ही उसके छोटे बेटे की मौत के सदमे में थे। करीब एक वर्ष पहले ही उसके 11 वर्षीय बेटे की सर्पदंश से मौत हो गई थी। परिवारीजन इस सदमे से उबर पाते, इससे पहले यह दोहरी मौत का वज्र उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed