फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maadhyamik skoolon mein bhee baayomaitrik se haajiree

माध्यमिक स्कूलों में भी बायोमैट्रिक से हाजिरी

Wed, 12 Apr 2017 11:15 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 12 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
maadhyamik skoolon mein bhee baayomaitrik se haajiree
स्कूल
 माध्यमिक विद्यालयों में हस्ताक्षर के बजाय और बायोमैट्रिक से हाजिरी दर्ज होगी। प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति मशीने के माध्यम से दर्ज कराने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 548 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन सभी स्कूलों में अब तक रजिस्टर में ही प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थित दर्ज की जाती है। इस लेकर जमकर खेल किया जाता है। इससे आजिज आकर विभाग ने उपस्थिति से लेकर पठन पाठन तक ऑन लाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संचालित सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के साथ बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं शासन ने इसके लिए मदों की भी घोषणा कर दी है। बताते चलें कि नकल विहीन परीक्षाओं के नाम पर जिले के 200 से अधिक विद्यालय पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगवा चुके हैं। ऐसे में शेष विद्यालयों को नए शिक्षा सत्र से पूर्व कैमरे लगवाने हैं। जबकि बायोमैट्रिक मशीन सभी विद्यालयों को लगवानी है। बताते चलें कि जिले में 18 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त एवं शेष 476 स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं। इन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे,  बायोमैट्रिक की व्यवस्था राजकीय विद्यालय जहां आकस्मिक व्यय व ब्यायज फंड से करेंगे वहीं एडेड विद्यालयों के लिए विकास कोष एवं स्ववित्तपोषित संस्थाओं में प्रबंध समिति निजी स्रोत से व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


शासनादेश के अनुपालन में प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया गया है। नए सत्र से पहले सभी विद्यालयों में यह व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगीं। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के 40 प्रतिशत विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed