{"_id":"738c70684c4265c3652bd4446322014d","slug":"lord-rama-s-birthday-celebrated-by-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया भगवान श्रीराम का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया भगवान श्रीराम का जन्मदिन
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वैश्य बारहसैनी महासभा एटा के तत्वावधान में शनिवार को रामनवमी मेला का आयोजन किया गया। पुरानी बस्ती स्थित वैश्य बारहसैनी मंदिर में सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, वहीं प्रभात फेरी निकाली। सायं को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ था।
सुबह साढ़े पांच बजे सबसे पहले मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में चल रहे लोग रघुनाथ जी व अक्रूर जी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बाद में मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान के भव्य श्रृंगार हुए, साथ ही केक काटा गया। सायं को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू व युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने पूजा अर्चना की। शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई जो मारहरा दरवाजा होते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंची, जहां स्वागत हुआ। इसके बाद पटियाली गेट, लोकमनदास तिराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, बली मोहम्मद चौराहा, घंटाघर, हाथी गेट, जीटी रोड, कचहरी ठंडी सड़क होते हुए रात को मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क पर नजर आई। शोभायात्रा में आगरा का सलीम बैंड, एटा का बैंड के अलावा हाथरस का रोड शो, जिसमें शंकर पार्वती, कृष्ण राधा बने स्वरूपों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अलावा दुर्गाजी, नौ देवी, हनुमान जी, गणेश जी, वार्ष्णेय नवयुवक मंडल द्वारा अक्रूर जी महाराज की झांकी के अलावा मैनपुरी व फर्रूखाबाद की झांकियां भी शामिल थीं। अंत में एक रथ पर भगवान श्रीराम की मूर्ति विराजमान थी।
इस मौके पर अध्यक्ष राधारमन वार्ष्णेय एडवोकेट, महामंत्री अनंत कुमार वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, प्रकाशचंद्र एडवोकेट, राहुल वार्ष्णेय, सुधीर अल्ली आदि समाज के लोग शामिल थे।