फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lord Jesus was born at the stroke of 12, and people celebrated with joy.

Etah News: 12 बजते ही हुआ प्रभु यीशु का जन्म, मनाई खुशी

Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus was born at the stroke of 12, and people celebrated with joy.
क्रि​श्चियन कंपाउंड में तैयार की गई गोशाला व झोपड़ी। संवाद
एटा। रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही ईसाई बाहुल्य इलाकों में खुशियों का माहौल छा गया। केक काटकर लोगों ने क्रिसमस का स्वागत किया। इससे पहले 11 बजे प्रार्थना सभा की गई। बृहस्पतिवार को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दिन भर घरों और गिरजाघरों में तैयारियां की गईं।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात बुधवार को आगरा रोड स्थित सेंट जेवियर व गांधी मार्केट स्थित मैक्गाव मेमोरियल चर्च में मुख्य समारोह आयोजित हुए। दोनों चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रात 11 बजे फादर अनिल ने विशेष प्रार्थना कराई और विश्व शांति, सौहार्द व भाईचारे की कामना की। रात के ठीक 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा गया। सेंटा क्लॉज की पोशाक में बच्चों ने उपस्थित लोगों को उपहार टॉफी व चॉकलेट बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया जिसने कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ा दिया। फादर अनिल ने बताया कि यीशु जन्मोत्सव की तैयारियां एक माह पूर्व शुरू हो गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी। उधर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला।


गांधी मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजारों में स्थित गिफ्ट व सजावट के सामान की दुकानों पर देर शाम तक भीड़ लगी रही। ट्री, कैंडल, सेंटा टॉय और गिफ्ट व केक की खूब बिक्री हुई। विक्रेता अंकुर जैन ने बताया कि चॉकलेट केक और सेंटा थीम केक की सबसे ज्यादा मांग रही। देर रात तक ऑर्डर पूरे करने का सिलसिला चलता रहा।

क्रिश्चियन कंपाउंड में तैयार की गई गोशाला व झोपड़ी। संवाद

क्रिश्चियन कंपाउंड में तैयार की गई गोशाला व झोपड़ी। संवाद

क्रिश्चियन कंपाउंड में तैयार की गई गोशाला व झोपड़ी। संवाद

क्रिश्चियन कंपाउंड में तैयार की गई गोशाला व झोपड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed