{"_id":"b4ec3b4cd67355412fd26e32b6d19247","slug":"looted-truck-found-in-aliganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से लूटा ट्रक अलीगंज में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से लूटा ट्रक अलीगंज में बरामद
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। गाजियाबाद से छह दिन पूर्व लूटे गए लोहेे की चादरों से भरे ट्रक सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश ट्रक में भरे सामान का सौदा कर रहे हैं। सूचना के बाद मय फोर्स गुरुवार रात लगभग रात 10 बजे कैल्ठा चौराहे पर पहुंचे। तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम आदेश उर्फ शैलू निवासी गांव कुढ़ा थाना नयागांव, विनोद, मनोज निवासी गांव लालबादरा थाना पटियाली बताया है। बदमाशों ने पूछताछ में कबूल किया कि 13 दिसंबर को गाजियाबाद के विजयनगर से उन्होंने चालक सुरेंद्र से लोहे की चादरों से भरे ट्रक को लूटा था। लूटे हुए माल का अलीगंज में सौदा कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों पर कई जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।