फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Loot in the municipality for 10 years, feed the lotus, will send the corrupt to jail

Etah News: 10 साल से पालिका में हुई लूट, कमल खिलाओ भ्रष्टों को भेजेंगे जेल

Fri, 05 May 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Loot in the municipality for 10 years, feed the lotus, will send the corrupt to jail
एटा। चुनावी जनसभा में शुक्रवार को एटा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एटा नगर पालिका को लेकर चुनावी रणनीति साफ कर दी। कहा कि नगर पालिका में 10 साल में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। कमल खिलाओ तो हम जांच कर भ्रष्टों को जेल भेजेंगे। एटा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुधा गुप्ता सहित अन्य पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को कैलाशगंज स्थित बैकुंठी देवी मैदान में चुनावी जनसभा की। कहा कि वर्षों से यहां की पालिका पर एक विशेष व्यक्ति का कब्जा है। हम भ्रष्टाचारियों की जांच कराएंगे। बजट सहित अन्य गड़बड़ियां मिलीं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। कमल का फूल का मतलब विकास की गारंटी है।
विज्ञापन

जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है गुंडागर्दी समाप्त हुई है। सैफई वालों के रिश्तेदारों के यहां छापा पड़ जाए तो हल्ला हो जाता है। गरीब की जमीन व मकान पर कब्जा करोगे तो पुलिस तो पकड़ेगी। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सैफई परिवार वहां कैद हो गया है। उनके रिश्तेदार यहां रहते हैं वह गुंडई करते है। उनको यहां रहने दोगे क्या। जो गुंडई करेगा वह जेल में जाएगा। 13 मई सपा, बसपा व कांग्रेस गई।
विज्ञापन

-------------
गोवंश की हत्या करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ने ग्राम पंचायत पवांस में गोवंशों की हत्या के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि इस तरह की घटना करने के लिए उन्हें दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। मेरठ में हुए एनकाउंटर के सवाल पर कहा भाजपा ने जो वादा किया वह अपना काम कर रही है। टिकट वितरण में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा जो कार्यकर्ता मान गए उनका सम्मान होगा जो नहीं माने उन पर कार्रवाई होगी। वहीं डिप्टी सीएम को सकरौली थाना क्षेत्र के गांव जरानी खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थनापत्र देकर कहा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। कई बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन कोई सुनता नहीं है। इस पर डिप्टी सीएम ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये रहे मौजूद
सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव, ब्रज क्षेत्र मंत्री नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अविनाश शर्मा रामू भटेले, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed