फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   loot

एटीएम मशीन इंजीनियर को मारपीट कर बदमाशों ने लूटा

Sun, 03 Jan 2021 10:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
loot
एटा। एटीएम के इंजीनियर को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट के बाद लूट लिया। आगरा का इंजीनियर कासगंज से घर लौट रहा था। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आगरा के थाना शाहगंज की इंद्रा कॉलोनी निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजेश प्रताप सिंह एसबीआई एटीएम का फील्ड इंजीनियर है। बृहस्पतिवार शाम वह कासगंज से बाइक पर सवार होकर आगरा लौट रहा था। थाना अवागढ़ क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव सामंत खेड़ा के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन

बदमाश एक बैग, एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और छह सौ रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि बाइक पर एक बदमाश था और बैग छीनकर भाग गया। बैग में एटीएम कार्ड, मोबाइल बताया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed