{"_id":"5fd4f6fa8ebc3e3c9037d421","slug":"loot-etah-news-agr471700557","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदारों से परेशान युवक ने दस लाख रुपये लूट की दी झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदारों से परेशान युवक ने दस लाख रुपये लूट की दी झूठी सूचना
विज्ञापन
लूट की झूठी अफवाह फैलाने वाले पीड़ित से मौके पर जानकारी करते एसएसपी सुनील कुमार सिंह ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कर्जदारों से परेशान आकर एक युवक ने शुक्रवार देर रात दस लाख रुपये लूट की सूचना डायल 112 को दे दी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसने कर्जदारों के कर्ज से बचने के लिए झूठी लूट की सूचना दी है। पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
निधौलीकलां के गांव सीतारामपुर निवासी रंजीत यादव (27) पुत्र रविंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार रात डायल 112 पर सूचना दी कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज पुल के आगे जीटी रोड पर सिंध पंजाब ढाबे के समीप उससे दस लाख रुपये लूट लिए गए हैं। बताया कि इनोवा सवार चार बदमाशों उसे तमंचा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह और राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में रंजीत लूट का स्थान नहीं बता सका तो पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की और कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि वह लगातार किसी के संपर्क में था। पुलिस युवक को कोतवाली देहात ले आई। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकारा कि गांव नगला बीबी और नगला गलुआ के दो लोगों से उसने करीब बीस लाख रुपये खेती और अन्य काम के लिए उधार लिए थे। अब वह रुपयों के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते उसने लूट की यह झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक रंजीत के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने कर्जदारों को कर्ज न लौटाना पड़े, इसे लेकर झूठी सूचना दी थी। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।