फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lohia Gram V arrived divisional Rampur

लोहिया ग्राम विरामपुर पहुंचे मंडलायुक्त

Sat, 28 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 28 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lohia Gram V arrived divisional Rampur
लोहिया ग्राम विरामपुर पहुंचे मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त अलीगढ़ चन्द्रकांत ने शुक्रवार को लोहिया गांव विरामपुर का निरीक्षण कर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त ने गांव के विकास कार्यों पुष्टि पढ़कर कराते हुए अफसरों को शासन से आवंटित धनराशि का सदुपयोग कर लोहिया गांव में विकास एवं निर्माण कार्यों से शत-प्रतिशत संतृप्त करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मनरेगा की धनराशि का सदुपयोग नहीं करने पर ग्राम सचिव को कड़ी फटकार लगाई। वहीं ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम और तहसीलदार को पैमाईश करा कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

विरामपुर गांव के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को सम्पर्क मार्ग सही मिलने के अलावा पूर्ण विद्युतीकरण मिला, लेकिन गांव में विद्युत कनेक्शन नहीं थे। इस पर मंडलायुक्त ने बीएसए, डीपीआरओ को विद्यालय एवं पंचायती भवन में कनेक्शन लेने और विद्युत विभाग को कैंप लगा कर कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा पानी की निकासी न होने की शिकायत पर कमिश्नर ने ग्राम सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मनरेगा में सात लाख 60 हजार की धनराशि के सापेक्ष मात्र एक लाख 21 हजार व्यय मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्य योजना तैयार कर काम कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को गांव में पानी की जांच कराने, डीपीआरओ को गांव में सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम में एडीओ और आईएसबी को समूह के बारे में जानकारी नहीं होने पर मंडलायुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी। इस अवसर पर डीएम अजय यादव, सीडीओ राजेंद्र कुमार, अपर आयुक्त फैसल अहमद, एडीएम महेश चंद्र शर्मा, एसडीएम सुनील वर्मा, सीएमओ डॉ. आरसी पाण्डेय, पीडी केके वैश्य, बीएसए एसएस यादव व अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed