फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

गणेशपुर के लोग आवश्यक वस्तुओं को तरसे, ओरनी में पहुंचा राशन

Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मिरहची के गांव ओरनी में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में तीन कोरोना पॉजीटिव मिलने से प्रशासन परेशान है। कारण तीनों मरीजों के जिन दो गांवों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है, उसमें एक उत्तर तो दूसरा दक्षिण दिशा में है। नतीजा प्रशासन एक दिशा में भागता है तो दूसरा गांव प्रभावित हो जाता है। दोनों ही गांवों की दूरी आपस में 65 से 70 किलोमीटर है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ओरनी में तो व्यवस्था बना ली, पर गणेशपुर के लोग राशन को तरसते नजर आए। दोनों ही गांवों में प्रशासन ने किसानों को खेतों पर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

ओरनी में ग्रामीणों को खेतों पर जाने से रोका, राशन मुहैया कराया
मिरहची। हॉट स्पॉट घोषित विकास खंड निधौली कलां के गांव ओरनी में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह खेतों में शौच को जाने वाले किसान जब बृहस्पतिवार को घरों से निकले तो पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की सख्ती से दहशत का माहौल बना हुआ है। इसमें पुलिस के कड़े पहरे ने और इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ओरनी को सील करने के बाद चौथे दिन भी ग्रामीणों को पुलिस ने खेतों पर जाने से रोक दिया, इसके चलते खेतों में कटी और खड़ी फसल को लेकर उनमें चिंता व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों को जरूरी सामान की भरपाई के लिए पुलिस भरसक प्रयासों मे जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह ही सब्जी और किराना का सामान लेकर गाड़ी जब गांव पहुंची तो पुलिस ने उसे गांव के बाहर ही रोक लिया और वहीं से ग्रामीणों को राशन और सब्जी उपलब्ध कराई गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दो दिन ही हुआ सैनिटाइजेशन
ओरनी में प्रशासन ने दो दिन तक कुछ गलियों में सैनिटाइज कराया। इसके बाद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां सैनिटाईजेशन करने नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहदेव सिंह ने बताया है कि खेतों में कटी पड़ी किसानों की फसल की मड़ाई के लिए प्रशासन को रास्ता निकालना होगा। पूर्व प्रधान रामवीर सिंह ने कहा कि खेतों में कार्य करने की छूट मिलनी चाहिए।
संक्रमण रोकने को बरती जा रही सख्ती
गांव में अन्य कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित न हो इसलिए सख्ती बरती जा रही है। ग्रामीणों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उच्चाधिकरियों के आदेश पर छूट दी जा सकती है।
-जितेन्द्र भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक
गणेशपुर में सायरन की आवाज ही गूंजती रही
जलेसर। हॉटस्पॉट केंद्र गणेशपुर में पुलिस एवं प्रशासन की गाड़ियों के सायरन की आवाज ही गूंज रही है। यहां भी सुबह खेतों की ओर जाने वाले किसानों को पुलिस ने घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। वहीं ग्रामीणों को सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी चयनित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गांव गणेशपुर में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए वाणिज्य कर अधिकारी सुबोध कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
किराना के लिए दुकानदार चयनित
गणेशपुर में खाद्य पदार्थ, गैस, सब्जी, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किराना के सामान की आपूर्ति के लिए तीन दुकानदार चयनित किए गए हैं। गैस एजेंसी प्रत्येक दिन एक टेंपो सिलिंडर भरकर भेजेगी। दूध गांव में पर्याप्त है।
-सुबोध वर्मा, नोडल अधिकारी
आवश्यक वस्तुओं का अभाव
गांव गणेशपुर में आवश्यक वस्तुओं की कमी है। प्रशासन और एवं पुलिस द्वारा एडवाइजरी का लोग पालन कर रहे हैं पर उन्हें आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था न होने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता अतिशीघ्र कराई जाए।
-बीना वर्मा, ग्राम गणेशपुर।
स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं
हॉट स्पॉट गांव में पुलिस-प्रशासन के आदेश पर ग्रामीणों घरों में रहने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पर उन्हें मौसमी बीमारियों से परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।

-परविंदर सिंह, ग्राम गणेशपुर।
शिक्षक करा रहे एडवाइजरी का पालन
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उनका गांव भी हॉट स्पॉट केंद्र है। गांव में एडवाइजरी का पालन कराने का पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। गांव के पढ़े लिखे लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। ग्राम में पालिका की गाड़ियों द्वारा सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
-धीरज पाल सिंह, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed