{"_id":"5ea1c90f8ebc3e908e026185","slug":"lockdown-etah-news-agr4390544114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ तो दूर-दूर लगे, लेकिन नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़ तो दूर-दूर लगे, लेकिन नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
मंडी में बृहस्पतिवार को खरीदारी करते लोग।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लॉकडाउन में पहली बार पुलिस और प्रशासन ने सैनिक पड़ाव में लगने वाली मंडी में दुकानें भले ही दूर-दूर करा दीं हों पर जागरूकता के अभाव में लोगों ने खरीदारी झुंड बनाकर ही की। इस दौरान कई लोगों के चेहरों पर मास्क तक नजर नहीं आए।
कोरोना वायरस के चलते एक माह से लोग लॉकडाउन में हैं। ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत सब्जी और फल सहित किराना के सामान की पड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सैनिक पड़ाव में मंडी लगवाना शुरू किया तो यहां हालात और बिगड़ गए।
अमर उजाला की ओर से लगातार इस संबंध में समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन सचेत हुआ और बुधवार की सायंकाल एसडीएम अबुल कलाम के नेतृत्व में पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने सैनिक पड़ाव स्थित पूरे मैदान की सफाई कराई और यहां फल और सब्जी के अलग-अलग जोन बना दिए।
विज्ञापन
इसके लिए फ्लैक्स और चूने से लाइन बनाकर निशान बना दिया गया। बृहस्पतिवार को जब सब्जी मंडी लगी तो दो फड़ों के बीच में एक खाली ढकेल खड़ी कराकर फड़ों में तो दूरी बनवा दी गई। वहीं, ग्राहकों में दूरी बनवाने में प्रशासन नाकाम रहा। यहां बैठे अधिकारी माइक से बार-बार लोगों से सामाजिक दूरी के पालन के प्रति सचेत किया, लेकिन इसके बावजूद लोेगों ने झुंड में खरीदारी की।