{"_id":"6af351b3076d252521073b9a","slug":"lives-were-saved-but-the-home-was-left-in-ruins-etah-news-c-163-1-eta1014-159979-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांसें तो बच गईं लेकिन उजड़ गया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांसें तो बच गईं लेकिन उजड़ गया आशियाना
Tue, 10 Nov 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
गांव विरामपुर में गिरा मकान का लिंटर। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। विरामपुर गांव में सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। तेज आवाज के साथ लिंटर गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान और बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर थे। इससे सभी बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई।
गांव विरामपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके परिवार में इससे पहले तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। अब चौथी बेटी की शादी 28 नवंबर को होनी है। इसे लेकर परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे।
शादी के लिए धीरे-धीरे जरूरी सामान खरीदकर घर में रखा जा रहा था। सोमवार देर रात अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने परिवार के सदस्यों का हाल जाना और मलबे में दबे सामान को देखा। बताया कि बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया है। हादसे के बाद परिवार के सामने शादी की तैयारियों के साथ आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से हादसे के बारे में जानकारी ली।