फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   liquor

बीयर का गोलमाल करने वाले आबकारी निरीक्षक सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

Thu, 13 Aug 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
liquor
एटा। आबकारी गोदाम की जांच में बीयर की पेटियां चोरी कर गोलमाल करने का मामला उजागर होने के बाद बुधवार की देररात मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में दोषी पाए गए आबकारी निरीक्षक सहित पांच लोगों पर कार्रवाई हुई है। वहीं, इसमें एक पूर्व आबकारी कर्मचारी भी शामिल है, जो विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर अवैध कार्यों में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में जिला आबकारी अधिकारी अभय सिंह गंगवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह, मुख्य आरक्षी आबकारी टीपू सुल्तान, आबकारी आरक्षी योगेश कुमार और जितेंद्र सिंह के अलावा पूर्व आबकारी कर्मचारी मुशर्रफ अली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में जिला आबकारी अधिकारी ने 288 बीयर केन सही हालत में, 224 लीकेज और 1800 टूटी हुई हालत में पाया जाना दिखाया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर चोरी और चोरी का माल बरामद होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
रविवार की सुबह कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित कचहरी तिराहा के पास बीयर के केन की पेटियां से लदा ट्रक पलट गया था। इस ट्रक से आरोपियों ने बीयर की पेटियां चोरी कर लीं थीं और इनको आबकारी गोदाम में छिपाकर रखा था। स्थानीय एक व्यक्ति की शिकायत बाद में गोदाम पर आगरा के आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर डीके गुप्ता ने छापा मारा था। इस दौरान उन्हें यहां से बीयर की कई पेटियां मिलीं थीं। साथ ही कुछ टूटे हुए केन भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed