{"_id":"5f3428978ebc3ea9cb3fefda","slug":"liquor-etah-news-agr454647622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की पेटियां गायब करने वाले पांच के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की पेटियां गायब करने वाले पांच के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जांच के दौरान आबकारी कार्यालय के एक कक्ष में मिली बीयर- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के बीचों बीच जीटी रोड पर रविवार को बीयर से भरे ट्रक पलट गया था। इससे आबकारी इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों ने 107 पेटी बीयर गायब कर दी थी। आबकारी अफसरों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में आबकारी निरीक्षक सिटी सहित पांच लोग दोषी पाए गए हैं। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। ट्रक चालक की भी भूमिका संदेह के घेरे में है। जांच के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सहायक आयुक्त डीके गुप्ता और आबकारी प्रवर्तन डॉ. सतीश कुमार की टीम ने सदर तहसील के बराबर स्थित आबकारी गोदाम में मंगलवार को छापा मारा था। यहां से जांच करने के बाद रिपोर्ट संयुक्त आबकारी आयुक्त आरएस पाठक को सौंपी गई। जांच में आबकारी निरीक्षक शहर रणविजय सिंह सहित पांच कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। अलीगढ़ से बीयर लेकर चलने वाले चालक गिरीश चंद्र की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
जीटी रोड स्थित कचहरी तिराहा के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे अलीगढ़ से कन्नौज बीयर लेकर जा रहा ट्रक पलट गया था। इस ट्रक से आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों ने ट्रक चालक के साथ सांठगांठ कर बीयर की पेटियां गायब कर दी थीं। इनको आबकारी गोदाम में छिपा लिया गया था। इस पर जांच करने आईं टीम ने गोदाम से 32 पेटियां भरी हुईं और 75 पेटियां खाली बरामद की थीं।
विज्ञापन
मामले में सहायक आबकारी आयुक्त डीके गुप्ता और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन डॉ. सतीश कुमार से संयुक्त जांच कराई गई थी। इसमें 107 बीयर की पेटियां बरामद की गईं। इसमें आबकारी निरीक्षक शहर रणविजय सिंह सहित पांच लोग दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
-आरएस पाठक, संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा