फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lions Kings beat Rising Teachers by 10 wickets

Etah News: लॉयंस किंग्स ने राइजिंग टीचर्स को 10 विकेट से हराया

Tue, 02 Jan 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Lions Kings beat Rising Teachers by 10 wickets
एटा। टीचर्स प्रीमियर लीग के तहत पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसी प्रतियोगिता के एक मैच में लॉयंस किंग्स ने राइजिंग टीचर्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग टीचर्स निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। पूरी टीम 19.3 ओवर में मात्र 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मनोज पीटीआई ने सबसे अधिक 24 रन की पारी खेली। वहीं राजीव कुमार ने भी 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। लॉयंस किंग्स की ओर से मुकेश ने 3, अंकित व रिंकू ने 2-2 तथा मिश्रा, देशदीपक व हसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

80 रन का पीछा करने उतरी लॉयंस किंग्स की टीम ने बिना कोई विकेट खोए ही 82 रन बनाकर विजयी परचम लहराया। जिसमें अंकित ने नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली। वहीं उनके साथ नवनीत ने भी धैर्य से खेलते हुए नाबाद 17 रन बनाए। जिसके चलते मात्र 12 ओवर में ही लॉयंस किंग्स की टीम ने बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राजीव वर्मा, मनीष दुबे, मनोज कुमार, रजनीश यादव, दिनेश चौधरी, वीरेश यादव जयराम सहित अन्य लोग मैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed