फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Linter fell while breaking dilapidated school building, worker dead

जर्जर विद्यालय भवन तोड़ते समय लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Linter fell while breaking dilapidated school building, worker dead
मृतक योगेश फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
एटा। प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ते समय बृहस्पतिवार की सुबह लिंटर मजदूरों के ऊपर गिर गया। बीम के नीचे तीन मजदूर दब गए, इनको ग्रामीणों ने किसी तरह से निकाला। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, यहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना मलावन क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है। इसमें मजदूर योगेश कुमार (20) पुत्र हरवीर सिंह, अवधेश कुमार और संदीप उर्फ तेजेंद्र के ऊपर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे लिंटर और बीम एक साथ गिरने से नीचे दब गए।
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ चीख पुकार मच गई, इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और बीम के नीचे दबे तीनों मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अवधेश और संदीप को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। मृतक के पिता हरवीर सिंह ने बताया है कि पुत्र योगेश कुमार प्राथमिक विद्यालय के भवन को तोड़ने के कार्य में मजदूरी पर एक सप्ताह से लगा हुआ था, बृहस्पतिवार को अचानक लिंटर के साथ ही बीम गिर गया। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई और गांव के ही दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed