फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lineman who was connecting wire by climbing an electric pole died due to electrocution in Etah

Etah: खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, अधिकारी बोले-शटडाउन नहीं लिया था

Sun, 30 Apr 2023 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 07:02 PM IST
सार

एटा में खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। करंट लगने के बाद वह खंभे से नीचे गिर गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि उसने शटडाउन नहीं लिया था। 

विज्ञापन
lineman who was connecting wire by climbing an electric pole died due to electrocution in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं होने पर बिजली काट दी गई थी। उसे दोबारा जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के तार से लगा करंट

हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के बावसा गांव के पास हुआ। यहां स्थित एक मोबाइल टॉवर की विद्युत सप्लाई जोड़ने के लिए गए लाइनमैन यशवीर सिंह (25) निवासी नगला पोखर थाना निधौली कलां की मौत हुई है। बताया गया है कि जिस विद्युत खंभे पर कार्य करने के लिए शटडाउन लिया गया था, उसी के बराबर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। इससे करंट लगने से लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

बिना शटडाउन खंभे पर चढ़ा था

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल टावर का बिल जमा नहीं होने के चलते पिछले कई दिन पहले विद्युत सप्लाई काट दी गई थी। बिल जमा होने पर सप्लाई चालू करने के लिए लाइनमैन को भेजा गया था। इस दौरान उसने हाइटेंशन लाइन का शटडाउन नहीं लिया। इसकी वजह से हादसा हो गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed