फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lineman hung upside down from the pole for twenty minutes.

Etah News: बीस मिनट तक खंभे पर उल्टा लटका रहा लाइनमैन

Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lineman hung upside down from the pole for twenty minutes.
आगरा रोड पर करंट लगने से बिजली के खंभे पर उल्टा लटका लाइनमैन। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा। आगरा रोड स्थित बिजली के खंभे पर सोमवार देर रात काम कर रहा लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। करीब 20 मिनट तक वह खंभे पर उल्टा लटका रहा। बाद में उसे खंभे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात करीब 10 बजे आगरा रोड स्थित सिविल लाइन चौकी के पास लाइनमैन रेशमपाल (32) विद्युत लाइन खराब होने की सूचना पर शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बिजली के खंभे पर हुक लगे होने से वह उल्टा लटक गया। यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फीडर से शटडाउन कराया गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक वह खंभे पर उल्टा लटका रहा।
विज्ञापन

शटडाउन लेने के बाद दूसरा लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ा और उसे कड़ी मशक्कत से नीचे उतारा। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। विद्युत निगम के एसडीओ दिलीप कुमार भारती ने बताया कि फेज बाईपास होने की वजह से अचानक से विद्युत सप्लाई चालू हो गई, जिससे लाइनमैन रेशमपाल झुलस गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैरा गांव में टूटे तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को कई बार टूटे तार को सही करने की शिकायत की। उसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed