{"_id":"5dbdbc8e8ebc3e014232954f","slug":"line-hazir-etah-news-agr4133993132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाईः दस पुलिसकर्मियों सहित 132 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाईः दस पुलिसकर्मियों सहित 132 के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। यातायात माह के तहत सिविल एवं यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने पर 10 पुलिस कर्मियों सहित 132 वाहन चालकों के चालान काटे।
नियमों का उल्लंघन करना सीओ सिटी के ड्राइवर सहित 10 पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों चालान काटे गए। इसके अलावा सोरों गेट, बिलराम गेट, गांधी मूर्ति क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चौपहिया और दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 122 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने इन सभी वाहन चालकों से समन शुल्क वसूलते हुए उन्हें भविष्य में उल्लंघन न करने की कड़ी हिदायत दी है।
यातायात प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि यातायात माह के तहत अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है, जो भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे महा चेकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा। इस अभियान में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर
-133 वाहनों का किया गया चालान
-2 वाहन किए गए सीज
-10800 रुपए वसूला गया समन शुल्क