फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Like the state government, the center should also provide insurance to the traders.

Etah News: राज्य सरकार की तरह ही केंद्र भी दे व्यापारियों को बीमा

Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Like the state government, the center should also provide insurance to the traders.
एटा। शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक होटल में रविवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं, रेल नेटवर्क और पर्यटन व्यवस्था की खराब स्थिति पर चर्चा हुई। जीएसटी को लेकर कहा कि राज्य सरकार की तरह केंद्र भी व्यापारियों को 10 लाख का बीमा दे।
विज्ञापन

कई जिलों के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने की। जिला महामंत्री अभिनव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जिले में रेल नेटवर्क बहुत कमजोर है। रेल लाइन को कासगंज के साथ ही अलीगढ़ से भी जोड़ा जाए। जिससे कि यहां के लोगों को दिल्ली व अन्य प्रमुख शहरों तक रेल मार्ग यात्रा का लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि जीएसटी धारक केंद्र व राज्य सरकार को कर देता है। मगर राज्य की तरह केंद्र सरकार बीमा नहीं देती है। हम लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार भी हर जीएसटी धारक को 10 लाख रुपये का बीमा प्रदान करे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि अधिकांश व्यापारियों को वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। हर माह व्यापारिक संगठनों के साथ होने वाली बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्रशासन की ओर से समय पर निदान होना चाहिए। पंकज गुप्ता एडवोकेट, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, संगठन के प्रदेश महामंत्री रीतेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बॉबी गुप्ता, सुदीप मिश्रा, उत्कर्ष गुप्ता, गौरव शर्मा, मनोज गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed