{"_id":"4e3e1d28b57d6377db608e2b724fa1d5","slug":"light-connection-cut-to-42-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल नहीं चुकाने पर 42 लोगों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल नहीं चुकाने पर 42 लोगों की बत्ती गुल
ब्ययूराो अमर उजाला
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में साढ़े चार लाख रुपये के 42 बकाएदारों के कनेक्शन काटे दिए गए। तीन विद्युत चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान लाखों रुपये का राजस्व भी वसूला गया है।
विभागीय टीमों ने गुरुवार को आगरा रोड स्थित संजय नगर एवं वर्मा नगर में डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया गया। उपभोक्ताओं के मीटर, लोड एवं बकाया राजस्व की जांच की गई। एसडीओ गोपी चंद्र भास्कर के अनुसार, तीन बिजली चोरों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साढ़े चार लाख रुपए के 42 बकाएदारों के संयोजन काटे गए। दो नए कनेक्शन के साथ ही 17 उपभोक्ताओं का लोड भी बढ़ाया गया। सात मीटर भी बदले गए। टीम ने उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतें भी सुनी। टीम में जेई प्रवीन प्रताप, संदीप कुमार, असीम शर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।