फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Life imprisonment and fine of Rs 1 crore if copying is done

Etah News: नकल हुई तो उम्रकैद और एक करोड़ का जुर्माना

Wed, 19 Feb 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment and fine of Rs 1 crore if copying is done
जनेश्वर मिश्र सभागार में बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी व केंद्र व्यवस्थापक।  - फोटो : जनेश्वर मिश्र सभागार में बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी व केंद्र व्यवस्थापक।
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई है, इसे देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रे, केंद्र व्यवस्थापकों आदि की बैठक की गई। डीएम ने साफ कहा कि नकल हुई या पेपर लीक हुआ तो उम्रकैद की सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना संबंधित लोगों को भुगतना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 24 फरवरी से परीक्षा शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इसे स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराना है। अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जनपद में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6 जोनल, 20 सेक्टर और 92 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हाईस्कूल में 28547 व इंटर में 29144 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाए जाने तथा परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निषिद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अनुचित साधनों का प्रयोग या उसमें संलिप्तता, परीक्षा को प्रभावित करने, परीक्षा संबंधी कर्तव्यों की उपेक्षा करने, व्यवधान उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साॅल्वर गिरोह में शामिल होने पर भी यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सीडीओ डाॅ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। डीआईओएस डाॅ. इंद्रजीत ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को विस्तार से जानकारी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी राज कुमार सिंह, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, एसडीएम जलेसर भावना विमल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed