{"_id":"69271982d6109917370ac5df","slug":"licensed-pistol-jewellery-and-cash-stolen-from-perfume-dealers-house-etah-news-c-163-1-eta1001-142540-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इत्र कारोबारी के घर से लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इत्र कारोबारी के घर से लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात व नकदी चोरी
Wed, 26 Nov 2025 08:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
एटा। कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में रहने वाले इत्र कारोबारी परिवार सहित पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार की शाम को दावत खाने गया। करीब दो घंटे में लौटकर आए तो देखा कि घर का पीछे वाला दरवाजा तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और नकदी सहित लाखों की चोरी कर ली गई है।
मोहल्ला खिड़की निवासी इत्र कारोबारी कपिल सिंह ठेकेदारी भी करते हैं। उन्होंने थाने में लिखाई प्राथमिकी में बताया है कि 25 नवंबर को घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर सभी लोग शाम लगभग 7 बजे गेस्ट हाउस में दावत खाने गए। वहां से लगभग 9 बजे घर लौटकर आए तो देखा कि कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी व लॉकर का ताला तोड़कर चोरी की गई है।
बताया कि घर में घुसने के लिए अज्ञात लोगों ने पीछे लगा हुआ टिन का दरवाजा व खिड़की को सरिया से तोड़ा है। वह लोग 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों के सुई धागा, सोने की 7 अंगूठी, 1 जोड़ी कान के टॉप्स, 2 सोने के लोकेट, 2 जोड़ी पायल व 3 जोड़ी बिछिया निकाल ले गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही बड़े भाई अमित पाल सिंह की लाइसेंसी पिस्टल, 2 मैगजीन व 7 कारतूस और लगभग 3 लाख रुपये चोरी कर ले गए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।