फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Letter after letter kept on going, medicines did not come

चिट्ठी पर चिट्ठी जाती रहीं, नहीं आईं दवाएं

Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Letter after letter kept on going, medicines did not come
मेडिकल कॉलेज के काउंटर पर दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडीकल कॉलेज में अप्रैल माह से चिट्ठी पर चिट्ठी लिखकर अधिकारियों को भेजी जाती रहीं, लेकिन दवाएं अब तक नहीं आ सकी हैं। मरीज लगातार भटक रहे हैं और जिम्मेदार बेफिक्र होकर बैठे हैं। अब ओपीडी में मात्र चिकित्सकों के परामर्श तक ही इलाज सीमित होकर रह गया है। मरीज बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज दो माह से दवाओं की कमी से जूझ रहा है। मरीज सुबह से ही ओपीडी में चिकित्सकों से पर्चे पर दवाएं लिखवा लेते हैं, लेकिन औषधि वितरण कक्ष पर एक-दो तरह की दवाएं ही मिल रही हैं। दवाओं की आपूर्ति कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं और मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि हमारी ओर से चिट्ठी पर चिट्ठी लिखी जा रहीं हैं। दवाओं के खरीदने की बात भी कही जाती है लेकिन अब दवाएं नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन

बोले मरीज, बाहर से खरीद रहे दवा
मेडिकल कॉलेज में सुबह आ गए और लाइन में लगकर दवाएं लिखवा लीं। जब दवा वितरण केंद्र पर पहुंचे तो एक तरह की गोली दे दी गईं। बाकी बाहर से लाए हैं। -दिनेश कुमार, कैलाशगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार और सर्दी हो गई है, इसकी दवा लेने आई हूं। डॉक्टर ने तो दवाएं लिख दी हैं लेकिन अस्पताल में दवाएं नहीं मिली हैं। बाहर से लेने के लिए कहा गया है। - सोनी देवी, मोहल्ला रेवाड़ी
अस्पताल में दवाएं नहीं मिली हैं, अब बाजार से दवाएं लेनी पड़ रही हैं। 15 दिन पहले भी दवा नहीं मिली थीं तब भी बाहर से खरीदनी पड़ी थीं, कोई नहीं सुनता। -हरी शंकर, शिवसिंहपुर

मेडिकल कॉलेज नाम का ही है। यहां पर मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। डॉक्टर दवाएं लिख देते हैं लेकिन मिलती नहीं है और बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। - धर्मेंद्र कुमार, अरथरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed