फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lekhpals have warned of a work boycott if their demands are not met by August 5.

Etah News: लेखपालों ने पांच अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals have warned of a work boycott if their demands are not met by August 5.
अलीगंज। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने शनिवार को एडीएम प्रशासन संगम लाल को ज्ञापन देते हुए पांच अगस्त तक अपनी सभी मांग पूरी करने को कहा है। मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संगमलाल शनिवार को तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए गए थे। यहां पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने साथी लेखपालों के साथ पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि लेखपाल लंबे समय से बढ़ते कार्यभार, पदोन्नति, स्थानांतरण और भत्तों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालयों में बैठने और काम करने के लिए आवश्यक सुविधाएं न होने पर भी काम कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। संघ ने स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते में बढ़ोतरी करने के साथ भूलेख कार्यालयों एवं अन्य सहायक पटलों में संबद्ध लेखपालों को उनके मूल कार्यस्थल पर वापस भेजने की मांग की है। ज्ञापन देने के समय शिववीर सिंह यादव, रूपेंद्र, कश्मीर सिंह, प्रियांशु, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed